Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में घूमचक्कर स्थित बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक की महिला कार्मिक बुधवार शाम को बैंक में काम खत्म कर अपने घर जाने के लिए पैदल ही बीदासर रोड़ पर लगने वाली बसों की और जा रही थी। एवं इस दौरान गोलाई पर एक ट्रक ने उसे कुचल दिया व उपचार के दौरान बीकानेर में उसकी मृत्यू हो गई थी। इस मामले में मृतका के जेठ गांव रीडी निवासी रामदयाल जाखड़ ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस को बताया कि मृतका मनीषा चाहर कार्य समाप्ति के बाद अपने ससुराल गांव रीड़ी जाने के लिए घूमचक्कर के पास पहुंची तो ट्रक चालक ने तेज व गफलत से ट्रक चलाते हुए मृतका को कुचल दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया एवं गुरूवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका का का पीहर गांव जैसलसर में था एवं विवाह गांव रीडी निवासी मुन्नीलाल जाखड़ से करीब 8 वर्ष पहले हुआ था। दो बहिनों का एक ही घर में विवाह हुआ था एवं यह छोटी होने के कारण ससुराल आना जाना करीब 3 वर्ष पहले ही शुरू किया था। मृतका बडौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक में फाईनेंस हेतू संविदा पर कार्यरत थी।