Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उन सभी निवासियों के लिए यह बड़ी खबर है। जो अपने परिवार के साथ सर्कस देखने,झूले झूलने, खाने-पीने और शॉपिंग करने सहित अपनी पारिवारिक शाम को यादगार बनाना चाह रहे है, इन लोगो के लिए शहर की सरदारशहर रोड़ पर दशहरा मैदान में सर्कस,ब्रेकडांस, ड्रेगन झूला, स्पेशल फैमिली ट्रेन वाला, आसमान छूती गोल चकरी, बच्चों के लिए मिनी ट्रैन,बिग बाउंसी, जम्पिंग जैक्स व अनेकों झूले सज चुके है, मेले में स्पेशल एज्युकेशन पॉइन्ट भी बनाये गए है व कपड़े, घरेलू सामान आदि की विभिन्न शॉपिंग स्टाल भी लग चुकी है। शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस मेले में आइसक्रीम, भेलपुरी, विशेष पान, ज़्यूस सहित खाने- पीने की स्टाल विशेष आकर्षण रहेगी, मेले का शुभारंभ बुधवार शाम 7 बजे होगा। शहर में लंबे समय बाद सर्कस व भव्यतम मेला आने से क्षेत्रवासी खासे उत्साहित है।