Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2024। शहर के आडसर बास निवासी 26 वर्षीय युवक गोपाल प्रजापत पुत्र जीवणराम प्रजापत ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक दो भाइयों में बड़ा भाई था और आज सुबह घर से निकला था। युवक ने गांव सालासर के ताल तक जाकर ट्रेन के सामने आ गया। उसकी दर्दनाक मौत से घर में कोहराम मच गया है और परिजन मायूस हो गए है। मृतक के मामा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि युवक मानसिक तनाव में था और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। शव को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई हेतराम मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।