Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2024। घर में बने कुंड में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव इंदपालसर गुसाईंसर निवासी 55 वर्षीय गिरधारी पुत्र चुनाराम जाट अपने घर में बने पानी के कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे कुंड में गिर गया। परिजन उसे कुंड से निकाल कर सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई गोपालराम ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई गिरधारी मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।