Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-05-04 at 19.48.03
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2024। शनिवार को कस्बे के सेसोमूं स्कूल में वार्षिक इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन में नई नेतृत्व टीम का गठन किया गया। समारोह में हैड ब्वॉय के लिए कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र विवेक शर्मा और हैड गर्ल के लिए कक्षा 12वीं वाणिज्य वर्ग की छात्रा मुस्कान राठी के नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर स्कूल के विभिन्न हाउसों के कैप्टन और वाइस कैप्टन को भी पद और जिम्मेंदारियां सौंपी गई। स्कूल के चैयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चैयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने नव-नियुक्त छात्र-नेताओं को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। शाला प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने नई नेतृत्व टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारी को समझे और स्कूल के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने छात्रों से अपनी नेतृत्व क्षमताओं को निखारने और स्कूल में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पलॉस रॉय ने किया। इस अवसर पर एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली, एक्टिविटी कार्डिनेटर बबीता प्रधान, सी. ई. ओ. घनश्याम गौड़, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।