Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2024। एक दर्जन से अधिक लोगों पर लाठियां व चौसंगी लेकर ढलती रात घर में घुसकर मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव रीड़ी निवासी 31 वर्षीय कालूराम पुत्र जेठाराम खाती ने इसी गांव के निवासी तीन भाई रामप्रताप, मोहनराम, गिरधारीराम पुत्र दुदाराम जाट, चार महिलाएं शांतिदेवी पत्नी रामप्रताप, पार्वती पत्नी मोहनराम, जशोदा पत्नी गीधाराम, राजबाला पत्नी लालचंद, सहित रेवंतराम व प्रभुराम पुत्र रामप्रताप, श्यामसुदंर पुत्र मोहनराम, घनश्याम पुत्र गीधाराम, मुकेश पुत्र मोहनराम, एक बंबलू निवासी व 5-6 जने अन्यों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी आरोपी ट्रैक्टर में भरकर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। परिवादी की पत्नी आई तो आरोपियों ने उसकी लज्जा भंग करते हुए उसके गले से सोने के फुलड़ा 2 नग आठ मिणियां छीनकर ले गए। तभी परिवादी के परिजन मौके पर आ गए व बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र को दी है।