Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2024। कीटनाशक की चपेट में आने से किसान परिवार में एक युवक की मौत हो गई। गांव उदरासर निवासी 26 वर्षीय केशराराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल की ईलाज के दौरान पीबीएम में मौत हो गई। मृतक के भाई परमाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 30 अप्रैल को खेत में हरा कचरा जलाने के लिए स्प्रे कर रहा था। स्प्रे के प्रभाव से वह घायल हो गया और परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए। पीबीएम में बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। गुरूवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच एसआई धर्मपाल को दी गई है।