Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2024। घर के बाहर बैठे एक युवक को पीटने व बीच बचाव करने वाले के साथ अस्पताल पहुंच कर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी 36 वर्षीय सांवरमल पुत्र लिच्छीराम जाट ने बजरंग लाल पुत्र भींयाराम जाट के साथ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह और बजरंगलाल बीती रात 9 बजे वह अपने घर के पास बालाजी धर्मकांटे के पीछे बैठे थे। तभी वहां इसी गांव के पीथाराम, धन्नाराम, नानूराम पुत्र देबूराम भार्गव आए। इनमें पीथाराम ने शराब पी रखी थी और वह गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपियों ने उसका मोबाईल फोन छीन लिया और ईंट उठाकर दे मारी जिससे उसकी आंख से खून बहने लगा। बजरंगलाल जाट ने बीच बचाव कर छुड़वाया और परिवादी को अस्पताल लेकर आया। रात करीब 10.30 बजे पीथाराम व उसके बेटे लाठियां लेकर अस्पताल आ गए और बजरंगलाल के साथ मारपीट की। अस्पताल में उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी धमकियां देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी है।