Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-05-01 at 21.22.05
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2024। दहेज के लिए एक विवाहिता को तंग परेशान करने और उसे धक्के देकर घर से निकाल देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव कल्याणसर पुराना निवासी 24 वर्षीय पुसी पुत्री पृथ्वीराम नायक ने अपने पति राकेश, ससुर भागूराम नायक, सास देवकी निवासी गिरवरसर के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2018 में आरोपी राकेश के साथ हुआ व पिता ने अपनी हैसियत से बढकर दहेज दिया। परंतु आरोपी उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। आरोपी एक मोटरसाईकिल नहीं देने, एक लाख का बाटका नहीं देने, गहने कम देकर नाक कटवा देने के ताने देने लगे। पीड़िता ने मारपीट करने व 19 अप्रैल को धक्के देकर घर से निकाल देने की बात कही। 22 अप्रैल को आरोपी पीड़िता के गांव आए और अनेक मौजिज लोगों के सामने पीड़िता से मारपीट करते हुए स्त्रीधन देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी है।