Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-04-28 at 11.05.41
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2024। देर रात एक ट्रेलर से मोटरसाइकिल टकराने से तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव बाना के पास कुनपालसर की ओर जा रहें बाइक सवार 50 वर्षीय हरिराम पुत्र प्रकाश मेघवाल निवासी रीड़ी, 23 वर्षीय रामदेव पुत्र सोहनराम मेघवाल व 19 वर्षीय रामचंद्र पुत्र पुसाराम मेघवाल निवासी कुनपालसर घायल हो गए। तीनों घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस द्वारा सेवादार उपजिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां डॉ. ओमप्रकाश स्वामी सहित मेडिकल टीम अलर्ट थी व तुरंत तीनों घायलों का संभाला गया। डॉ स्वामी ने बताया कि तीनों घायलों का जरूरी उपचार कर उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक रामदेव के एक पैर का घुटना बुरी तरह से खराब हो गया व शेष दोनों घायल खतरे से बाहर है। पुलिस को सूचना दे दी गई थी।