Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2024। एक महिला अपने पति की मौत के बाद ससुराल वालों से परेशान होकर दो बच्चों के साथ पीहर रह रही है। महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर ससुराल वालों से उसका स्त्रीधन दिलवाने की गुहार पुलिस से लगाई है। कालूबास निवासी परमा पुत्री किशनलाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 25 नवबंर 2020 को लालाराम पुत्र भागीरथ निवासी नत्थूसर बास, बीकानेर के साथ हुआ। उसी दिन उसकी बहन का विवाह जेठ भोमाराम के साथ हुआ। उसके पिता ने जेवर, सामान, मोटरसाईकिल ससुर भागीरथ व सास विमला, मामा ससुर शिवरतन, जेठ भोमाराम, देवर अर्जुन, ताऊ ससुर धन्नाराम, मासी सास शांतिदेवी को संभलाया। विवाह के बाद वह ससुराल चली गई और आरोपियों ने उसे काली व अपशगुनी कह कर प्रताड़ित करते हुए कम दहेज के लिए तंग परेशान किया। आरोपी उससे लगातार दो लाख रूपए और 10 तोले सोने के जेवर लाकर देने की मांग करते। 19 फरवरी 2024 को उसके पति ने आत्महत्या कर ली और उसके बाद उसके दो पुत्रों के साथ वह पीहर में ही रह रही है। पति की मौत के बाद आरोपी उसे मार देना चाहते है और आए दिन मारपीट करते है। परिवादिया ने उसका स्त्रीधन दिलवाने की मांग करते हुए जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।