Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2024। गांधी पार्क के पास हाईस्कूल रोड पर बाजार के बीच में “फर्स्ट लुक” शोरूम का आज पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन हुआ। शोरूम की गुब्बारों व फुलों से सुदंर सजावट की गई। रिझवानी परिवार की नन्हीं बालिका ख्वाहिश ने फीता काटा। परिवार के कन्हैयालाल रिझवानी व कविता रिझवानी ने केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी। भरत रिझवानी ने बताया कि रिझवानी परिवार के इस नए प्रतिष्ठान में एक ही छत के नीचे बच्चों, महिलाओं व पुरूषों के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़े मिलेंगे। शोरूम में डिजायनर व ब्रांडेड से लेकर विभिन्न रेंज में अनेक वैरायटी उपलब्ध होगी। भरत ने बताया कि शो रूम में ग्राहकों के विश्वास के लिए कपड़ों की क्वालिटी के बारे में पूरा ध्यान दिया गया है। परिवार के रविकुमार, विनोद, निखिल, नरेन व मयूर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। परिवार की बहन बेटियां भी पहुंची और उद्घाटन में बाजार में अनेक व्यापारी शामिल हुए। सभी ने रिझवानी परिवार को बधाई दी। इस मौके पर सन्नी, लता देवी, कविता देवी, वीना, प्रिया, सिमरन, निशा, कनिका, ब्यावर से आये हुए नन्दलाल सधवानी, दीपा सधनानी, सुरत से नेहा, प्रकाश, जयपुर से गोविंद, अनिता, शंकरलाल शामिल हुए। परिवार में अभिभावक के रूप में बुजुर्ग द्रोपदी देवी ने सभी का आभार जताया।