Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2024। एक दुकान मालिक ने 6 साल से दुकान में रहने वाले किराएदार को गद्दी से धक्के देकर बाहर निकालने व दुकान पर जबरन ताला लगाकर उसके सामान पर कब्जा करने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। सेरूणा थाने में दर्ज मामले में नापासर निवासी 60 वर्षीय पुष्पा पत्नी चैनाराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि उसने गत 6 वर्षों से गांव सूडसर में हीरालाल सोनी से 4 हजार रूपए प्रतिमाह किराए से दुकान ले रखी है। गत 2-3 माह से दुकान मालिक दुकान खाली करने की बात कह रहा था। परिवादिया ने दूसरी दुकान मिलने पर खाली करने की बात कही। 5 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह दुकान खोल रही थी तभी आरोपी की पत्नी व बेटी आए और दुकान से सामान लूटकर बड़े थैले में भरकर ले गई। इसी दिन शाम 5 बजे आरोपी अपने बेटे राकेश के साथ आया और उसे गद्दी से उठाकर जबरन दुकान से बाहर निकाल दिया। शटर नीचे कर ताला लगा दिया व दुकान में फर्नीचर, मर्करी, लाइटें, पंखे, गल्ले में रखे करीब पांच हजार रूपए सहित सामान पर कब्जा कर लिया। दोनों ने भरे बाजार गाली गलौच कर उसे बेइज्जत किया। मेरे पति व पुत्र को सामान नहीं देने के लिए धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच फतेहसिंह को दी है।