Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बेकाबू ढंग से चोरी की वारदातें सामने आ रही है। मंगलवार से शुक्रवार सुबह तक 8 वारदातें सामने आ गई है। कस्बे में आबादी के बीच दो घरों में, गांव सुरजनसर में चार घरों में वारदातों के बाद आज गांव तोलियासर में दो स्कूलों में चोरी की वारदात सामने आई है। गांव तोलियासर में गुरूवार सुबह राउमावि में ताले टूटे हुए मिले। प्रधानाचार्य के कक्ष सहित अलमारियों के ताले तोड़कर सामान खंगाला गया। यहां से चोर एक लेपटॅाप व स्कूल में रखी कुछ नगदी चोरी कर लिए है। वहीं शुक्रवार सुबह गांव के मध्य स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़े हुए मिले है। यहां चोरों ने प्रधानाचार्य के कक्ष सहित कक्ष संख्या 2,3,4,5 के लॉक भी तोड़े गए है। कक्ष में रखी अलमारियों के ताले तोड़ कर खंगाली है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने लेपटॉप, लेपटॉप बैग, की बोर्ड, दो माऊस, लैपटॉप चार्जर, लैपटॉप लीड चोरी कर ली। वहीं विद्यालय से संबंधित दस्तावेज व पत्रावलियां, परीक्षा से संबंधित पत्रावलिया बिखेर दी है। यहां सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंच गए है। गिरधारीसिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना देते हुए रिपोर्ट पेश की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरों ने स्कूल से लैपटॉप सहित उसके उपकरण किए चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलमारियों के तोड़े ताले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य के कक्ष सहित पांच कमरो के तोड़े ताले।