Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-25 at 21.18.41
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2024। गुरूवार शाम कालूबास के वार्ड तीन में चोरी की एक और वारदात व उसका वीडियो सामने आया। पुलिस मौके पर पहुंची और मोहल्लेवासियों ने एकत्र होकर चोरियों पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। गौरतलब है मंगलवार सुबह इसी मोहल्ले में पंडित रामलाल छंगाणी के घर में घुसकर चोरी की वारदात सामने आई थी। वहीं गुरूवार को उसी रात की एक और चुन्नीलाल पुरोहित के घर ये वारदात सामने आई। छंगाणी के घर से कुछ कदम दूर चुन्नीलाल के घर भी उसी रात दीवार फांद कर तीन चोर घुसे। वारदात का खुलासा गुरूवार शाम परिवार की महिलाओं द्वारा घर के ताले टूटे देखे जाने के बाद हुआ। पड़ौसी के घर से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए गए। पुरोहित के भतीजे अनील पारीक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनके ताऊ चुन्नीलाल पुरोहित के घर में सभी अलमारियां व बेड सहित सेल्फे खंगाली गई है और सारा सामान बुरी तरह से बिखरा पड़ा था। चुन्नीलाल ने फोन पर दी जानकारी के अनुसार अनील ने बताया कि पांच सोने की अंगूठी, एक नथ, चार लूंग, एक चैन, एक जोड़ी झूमर के साथ चांदी की गाय, थाली, जग, लौटा, कटोरी, दो ग्लासें, आरती की थाली, एक सिक्का, नारियल, दो जोड़ी पाजेब, सात हजार रूपए नगदी चोरी हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुन्नीलाल ने करीब एक वर्ष पूर्व हुए पुत्र के विवाह में उपहार में आए चांदी के बर्तन यहीं रखे हुए थे जो करीब 2 किलो से अधिक चांदी के थे। चोरों ने नकली गहने छोड़ते हुए सोने चांदी के गहने चुराए। करीब एक घंटे बाद वे घर से निकले। बता देवें इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित पूरे जिले में चोरों के गिरोह सक्रिय है और प्रतिदिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरों ने करीब एक घंटे में अलमारी, सेल्फे, संदूके टटोली, बिखेरा सारा सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोड़े ताले, नकली छोड़ा, असली किया चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोने चांदी के गहने किए पार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवाह में मिले चांदी के उपहार चोरी, सोना व नगदी भी ले गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर में बनी सभी सेल्फें चोरों ने टटोली।