Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2024। विवाह समारोह में नापासर से श्रीडूंगरगढ़ लौट रही बोलेरो नापासर से गुसाईंसर के बीच लिंक रोड पर एक कैंपर से भिड़ गई। आमने सामने की टक्कर में बोलेरो सवार 8 जने व 1 कैम्पर सवार घायल हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी की आस पास के खेतों से किसान व श्रमिक मौके पर एकत्र हो गए। दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। नापासर थाने के हैड कांस्टेबल राकेश कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दल के जवानों व अन्य राहगिरों ने घायलों को गाड़ियों से निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा पीबीएम अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखासर निवासी जगमालसिंह की बोलेरो में चालक सहित कालूबास निवासी शिल्पा, बिग्गाबास निवासी मोनिका, आड़सर बास निवासी गणेश सहित नापासर निवासी अन्नपूर्णा, मेघा, नारायण, गुंजित सहित कैंपर चालक प्रवीण घायल हो गए है। घायलों का पीबीएम अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है व परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है बोलेरो सवार माहेश्वरी समाज के लोग है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोलेरो व कैपंर भिड़े आमने सामने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी घायलों को नापासर पुलिस द्वारा पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है।