Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
20
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स 22 अप्रैल 2024। नापासर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक की डिग्गी में डूब जाने से मौत हो गई है। मुखराम पुत्र केशराराम जाट निवासी रूपेरा ने नापासर थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय भतीजा ओमप्रकाश पुत्र कानाराम जाट रूपेरा रोही में स्थित खेत पर काम कर रहा था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह हाथ मुंह धोने के लिए डिग्गी से पानी निकाल रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी नापासर के मोर्चरी रूम में रखवाया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।