Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2020। हर वर्ष पैदल जाने वाले यात्रियों के संघ इस बार कोरोना के कारण कोई यात्रा संभव नहीं हो सकी। परन्तु भादवे की यात्रा का उत्साह, इष्ट धाम में धोक, भजनों के आयोजन क्षेत्र में भक्तों के मनों में हिलोरें ले रहा है। इसी भाव मे मुग्ध कस्बे के पूनरासर कच्चे मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरूवार को “द्वारिकाधीश” रूणीचा पैदल यात्री संघ ने भजन संध्या का आयोजन किया। रामसा पीर की दशमी मेले की पूर्व संध्या पर आयोजित इस आयोजन में भवानी विष्णु एंड पार्टी, मास्टर रफीक, अंकित पारीक ने हनुमान बाबा, रामसा पीर व राधाकृष्ण के भजनों को गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा रामदेव का दरबार सजाया गया व बाबा की विशाल ज्योत का आयोजन किया तथा चूरमे का भोग लगाया गया। संघ के अमित पारीक ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने सांय सात बजे से 12 बजे तक संपन्न करवाऐं गए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा व भक्तों के हाथों को सेनेटाइज कर प्रवेश दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा बाबा के भजनों पर उत्साह पूर्वक खूब थिरके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने बाबा की ज्योत के दर्शन किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीमित आयोजन में अलग अलग परिवार के लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठे थे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया।