Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 28 अगस्त 2020। क्षेत्र में कुछ युवकों ने फिल्मी अंदाज में शराब ठेके में घूस कर उत्पात मचाया, शराब की बोतलें फोड़ी, रुपये लूटे और खड़ी गाड़ी को लाठियों से तोड़ा व वहीं काम करने वाले एक जने को जान से मारने का प्रयास किया ये घटनाक्रम कुनपालसर के ठेके पर गुरूवार को देर शाम को घटित हुआ। 26 वर्षीय मनोज पुत्र मानाराम जाट निवासी रिड़ी ने श्रीडूंगरगढ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी अपने भुआ के बेटे के साथ हिस्सेदारी में जाखासर में शराब की दुकान स्वीकृत है। तथा वह कुनपालसर स्वीकृत शुदा ठेका जो अर्जुनसिंह पुत्र नारायण सिंह कुनपालसर के प्लॉट पर बना है महेन्द्र के साथ बैठे थे। गुरूवार शाम करीबन 8 बजे महेन्द्र पुत्र मेघाराम जाट निवासी बीदासर जो साथ में ही ठेके पर काम करता है और उसकी गाड़ी ठेके के आगे खड़ी थी। तभी आरोपी जगदीश और रामलाल पुत्र पुरखाराम, ओमप्रकाश पुत्र रामदेव जाट अमीत व अन्य दो जने सोनियासर मिठिया से आए व जान से मारने की नियत से ठेके में अनाधिकृत रूप से ठेके में घूसे व लाठियों से शराब की बोतलें तोड़ते हुए ठेके में तोड़फोड़ की। महेन्द्र ने बाहर जाने को कहा तो आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नियत से मारपीट की। आरोपी ठेके में आए 30 हजार रूपए भी लूट लिए। महेन्द्र को ठेके से बाहर घसीटते हुए लाठियों से पीटा तभी शोर सुनकर श्रीराम जाट सोनियासर मिठिया के वहां पहुंचने पर आरोपियों ने लाठियों से महेन्द्र की बोलेरो गाड़ी को तोड़ा तथा फरार हो गए। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है।