Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2024। गत 30 मार्च से सट्टे का फरार आरोपी आखिरकार आज 15 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ ही लिया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि 5 करोड़ के सट्टे का आरोपी सुरेश कुमार सिंधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता देवें सुरेश कुमार 30 मार्च की मध्य रात्रि के बाद दुकान पर अकेले ही मोबाइल में हिसाब किताब कर रहा था। तभी गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे एसआई इंद्रकुमार ने आईपीएल मैचों पर सट्टे की बड़ी बुकी पकड़ी। आरोपी के मोबाइल व जब्त कागजों से 5 करोड़ से अधिक का बुकी हिसाब मिला। आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की और सोमवार को आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईपीएल में पांच करोड़ के सट्टे का आरोपी सुरेश कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।