Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2020। भाजपा देहात कार्यालय समता नगर का उद्घाटन करते हुए प्रदेश संग़ठन महामंत्री चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जिले के भाजपा नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई। चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी पार्टी बनाने का आव्हान किया। कोरोना संकटकाल में देश की जनता के बीच समाज के सभी वर्गों तक भाजपा के सेवा कार्य पहुंचे। बीकानेर के देहात में सेवा कार्यों की लगातार मोनिटरिंग की गई व जन जन तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। देहात भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने देहात व शहर जिला की संयुक्त बैठक में देहात सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए ये विचार व्यक्त किए। बुधवार देर शाम सम्पन्न बैठक में शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गए योगदान की प्रशंसा की व कोरोना काल में शहर में किये गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। देहात जिलाध्यक्ष व शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले की निश्चित श्रेणी कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे। बैठक में जिला एंव मंडल स्तर की ई-बुक का अवलोकन किया एंव संग़ठन के बारे में विस्तार से गहन चर्चा हुई जिसमें नवमतदाता अभियान, सहकारिता के क्षेत्र में पार्टी का स्थाई कार्यालय, स्थाई पुस्तकालय और पार्टी का कोष स्थापित करने के साथ सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी भाजपा का स्वरुप तैयार करना, कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन के तहत किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनियां ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने लिए चर्चा की। देहात जिलामहामंत्री कुम्भाराम सिद्ध ने कार्यक्रम का संचालन किया | मीटिंग में शामिल हुए बीकानेर देहात से मोहनलाल ढाल, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समता नगर बीकानेर में भाजपा देहात कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चंद्रशेखर द्वारा ली गई बैठक में देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले के भाजपा नेताओं ने भाग लिया।