Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-14 at 13.21.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2024। संत कंवरारामजी की जयंती शनिवार शाम सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी ने संत के 139वें जन्मोत्सव की शुभकामनांए देते हुए उनके जीवन से सद्प्रेरणा लेने की बात कही। समाज के मुरलीधर संगवानी ने संत से जुड़े प्रेरक प्रसंग बताए। रतनलाल लालवानी ने संतो के जन्मोत्सव को मनाते हुए आगामी पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी देने की बात कही। समाज की माताओं व बहनों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। रिया गुरनाणी व साहिबा संगवानी ने संत के जीवन से प्रेरित नृत्य प्रस्तुत किए। सत्संग के बाद आरती का आयोजन किया गया। युवाओं व किशोरों ने केक काट कर प्रसाद वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत कंवरारामजी की जयंती धूमधाम से मनाई सिंधी समाज ने, उनके जीवन प्रसंग से प्रेरित करने वाले नृत्य की प्रस्तुति दी।

 

तोलियासर में लगी श्रद्धालुओं की कतारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चैत्र मास व नवरात्र के बड़े दिन होने के कारण बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आज रविवार को तोलियासर के भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी है। यहां बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचे है। नवविवाहितों के जोड़े की धोक लगाने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। मंदिर प्रांगण में बाबा के जयकारे गूंज रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मांगी मन्नतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्योत दर्शन कर लगाया बाबा का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दर्शन करने।