Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2020-08-26 at 19.29.43
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2020। बीकानेर पीबीएम में अपनी फेफड़ो की बीमारी का उपचार लेने भर्ती हुए श्रीडूंगरगढ़ के गांव रिड़ी निवासी 45 वर्षीय रज्जाक तेली की मृत्यु के बाद कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आई थी एवं इसके बाद गांव में जांच शिविर लगा कर रज्जाक के सम्पर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लिए गए थे। रज्जाक के बीकानेर भर्ती रहने के दौरान उसके रिश्तेदार तहसील के गांव राजेडु निवासी 28 वर्षीय युवक और लूणकरणसर के करणीसर निवासी 29 वर्षीय युवक उससे मिलने बीकानेर चिकित्सालय गए थे। इन युवकों के मिलने जाने के दौरान ही रज्जाक की मृत्यु हो गई तो चिकित्सा विभाग ने दोनों को क्वारंटीन करते हुए दोनों के सैम्पल लिए एवं बुधवार शाम को जिले में आए 78 संक्रमितों की सूची में रिड़ी से इन दोनों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। हालांकि गांव रिड़ी में अन्य सैम्पल नेगिटिव रिपोर्ट हुए है।