Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान नेताओं के कारण किसान आंदोलन का खासा प्रभाव रहा है और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को एकजुट करने का प्रयास पूरा दमखम लगाकर कर रही है। कल ताल मैदान में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एनडीए के नेता जयंत चौधरी व एक ओर बड़ा नाम रिछपाल मिर्धा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। सम्मेलन में प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करेगें। शुक्रवार को किसान सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से की गई। हैलीपेड तैयार कर लिया गया और आज हैलीपेड का निरीक्षण करने भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारी पहुंचे। तैयारियों का जायजा लेते हुए आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री महेश मूंड, जिला उपाध्यक्ष सवाईसिंह तंवर, श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, भाजपा नेता किसन गोदारा, मीडिया जिला सह संयोजक अशोक मारू, पूर्व जिला मंत्री अरविंद चारण, गोरधनसिंह राजपुरोहित, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, चंद्रप्रकाश बारूपाल, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, रेवन्त सैन सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहें।