Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में वर्षों पहले हुए साम्प्रदायिक तनाव का दंश अभी भी क्षेत्र को झेलना पड़ रहा है एवं दो समुदायों के कोई भी पर्व एक साथ आते ही प्रशासन क्षेत्र के संवेदनशील मानते हुए अपने प्रयास कर रहा है। यहां ईद एवं गणगौर गुरूवार को एक साथ है एवं आगामी 16 अप्रैल को धर्मयात्रा भी निकलनी है तो ऐसे में शांतिपूर्ण आयोजनों का संदेश देने के लिए बुधवार को पुलिस प्रशासन ने यहां पहले फ्लैग मार्च निकाला एवं बाद में यहां शांति समिति की बैठक भी की। बैठक में सीओ निकेत कुमार, थानाधिकारी इंद्रकुमार ने शहर में सदभावना एवं शांति की मिसाल प्रस्तुत करने एवं एक दूसरे के आयोजनों में सह्दयता के साथ सहयोगी बनने को कहा। बैठक में श्यामसुंदर पारीक, इमरान राईन, भंवरलाल दुगड़, इरमान छींपा, देवीलाल उपाध्याय, पवन राठी, विमल भाटी, संजय करनाणी, संतोष बोहरा, वासुदेव सारस्वत, श्यामसुदंर जोशी सहित कई जनें मौजूद रहे एवं प्रशासन को निश्चिंत होने की बात कहते हुए शहर में सदभावन का माहौल बताया। बैठक से पूर्व शहर में निकाले गए फ्लैग मार्च के वीडियो को देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर फेसबुक वीडियो देखें।  https://www.facebook.com/reel/442726141624634

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत कुमार ने की शांति की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शांति समिति की बैठक में उपस्थित रहे शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी।