Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड़ स्थित रमन आईटीआई में अध्ययनरत युवा इंजिनियरों ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस पहुंच कर क्षेत्र के विद्युत तंत्र को जाना एवं विद्युत वितरण के तकनीकी ज्ञान को समझा। आईटीआई निदेशक कुंभाराम घिंटाला के निर्देशन में विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए 220 केवी पहुंचे, जहां एईएन रविन्द्र सिंह राठौड़, एसएसए देवेन्द्र कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सप्लाई के लिए बीकानेर एवं रतनगढ़ दोनो और से आ रही बिजली, उस बिजली को स्टेपडाउन ट्रांसफारमर से 220 केवी से 132 में बदलने, बस बार तकनीकी, 100 एम्पीयर से स्टेपडाउन करने, 132 केवी को 33 केवी ममें बदलने, आस पास के गांवों तक ट्रांसमिशन करने, सर्किट ब्रेकर, ट्रांसफारमर के सभी भागो, कंट्रोल रूम, पीएलसी, बैटरी कक्ष आदि के बारे में जानकारियां दी। इस दौरान संस्थान के राकेश परिहार, सुरतसिंह, दिनेश भी साथ रहे।