Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
23-dec-maharaj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवाओं द्वारा लगातार आत्मघाती कदम उठाए जा रहे है और यह समाज चिंतकों के लिए खासी चिंता का विषय है। बुधवार को भी एक खबर निकल का कर आ रही है जिसमें काम पर गए 35 वर्षीय श्रमिक युवक ने खुद को फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जोधासर निवासी गणपतराम नायक अपने गांव के ही श्रवणसिंह राजपूत के ट्रेक्टर पर कार्य करता है एवं बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने भतीजे डालाराम के साथ ट्रेक्टर ट्राली लेकर कृष्ण जाट के यहां खेत से चारा एकत्र कर लेने के लिए गया था। जहां ट्रोली भरते समय करीब 11 बजे गणपतराम ने अपने भतीजे को पानी लाने के लिए भेजा एवं भतीजे के जाने के बाद गणपतराम ने पास ही स्थित एक पेड़ से खुद को फांसी लगा ली। भतीजे ने वापस आकर देखा तो  शोर मचा कर पास की ढ़ाणी से लोगों को बुलाया एवं लोग आए तब तक गणपतराम दम तोड़ चुका था। इस संबध में शेरूणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया व पोस्टमार्टम करवाया है। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है व इस संबध में मृतक के भाई चुन्नीलाल नायक ने मर्ग दर्ज करवाई है।