Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-04-07 at 20.36.18
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। माहेश्वरी महिला मंडल ने कालू बास स्थित माहेश्वरी भवन में गणगौर महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया। बालिकाओं व महिलाओं ने परंपरागत वस्त्रों में परंपरागत राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। मंडल की सदस्य महिलाओं ने सास बहू पर नाट्य प्रस्तुति दी व घुड़लो घुम लो जी घुम लो..गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान सावित्री देवी गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पंचायत समिति सदस्य सरोज देवी बाना, भाजपा महिला मोर्चा रेखा भादानी ने गणगौर पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। सभी अतिथियों का मंडल द्वारा दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। सरोज देवी बाना ने मंडल को 11 हजार का नगद राशि भेंट की। महिलाएं अपने घरों से गणगौर ईसर सजा कर लाई व पूजन किया। गणगौर पूजन संबंधी प्रश्नोत्तरी ने कार्यक्रम में रोचकता भर दी जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी झंवर ने किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने समारोह में भाग लिया व खूब गीत नृत्य का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला मंडल ने गणगौर महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया।

आयोजन में हुई विभिन्न प्रस्तुतियां, देखें सभी फोटो- 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर पूजन कर अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया आयोजन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने दी नृत्य प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षिता स्वामी ने दी सुदंर प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।