Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2020-08-25 at 15.42.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2020। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद है और रोजाना नई वारदात सामने आ रही है। आज कस्बे के मोमासर बास की बोथरा बारदाने वाली गली में सुरेंद्र दुगड़ के घर के सामने 2 युवकों ने महिला के गले से चेन तोड़ कर ले गए। 58 वर्षीय पीड़िता सरला देवी दुगड़ ने टाइम्स को जानकारी दी कि वह सब्जी बाजार से सब्जी लेकर आ रही थी व दोनों हाथों मे सब्जी के थेले थे। अचानक पीछे से आ रही बाइक पर दो जने सवार थे जिन्होंने कान की कनौती खेंच कर तोड़ने का प्रयास किया परन्तु उसमें सफल नहीं हो सके और गले से चेन तोड़ कर ले गए। सरला देवी के गले में चोट भी आई है वे घबरा गई व घटना के समय के बाद से उनके गले से आवाज भी नहीं निकल पा रही है। बमुश्किल उन्होंने टाइम्स को बताया कि बाइक सवार आगे बैठे युवक ने शर्ट पहन रखी थी व पीछे सवार लड़के ने हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला हीरो होण्डा की स्पेलेण्डर बाइक है जिस पर दो जने सवार थे। सरला देवी ने बताया कि चेन का वजन 18 ग्राम है और उसमें हीरों का M बना लॉकेट भी डला है जिसका वजन 5 ग्राम है।

स्वर्णकार समाज सचेत रहें तुरंत पुलिस को सूचना देवें
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में ऐसी ह्रदय विदारक घटना से सभी जिम्मेदार नागरिक परेशान हो रहे है। सभी नागरिक जहां पुलिस से चौरों का पता लगाने की मांग कर रहे है वहीं स्वर्णकार समाज ने भी चोर को पकड़ने में मदद की पहल की है। घटना के बाद स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष बाबूलाल सहदेवड़ा ने समाज के सभी लोगों को सूचित करते हुए ऐसी चेन कोई बेचने आए तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटरों की फ़ोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीड़िता सरला देवी चेन छीनने का दौरान चोटिल भी हुई है।