Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-05 at 8.44.16 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2024। क्षेत्र में चोरी की अनेक बड़ी वारदातों के बाद पुलिस के हाथ अभी खाली है व अनेक पीड़ित परिवार भारी मात्रा में चोरी हुए गहनों को बरामद करवाने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहें है। क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। गांव बेनीसर में 19 मार्च 2024 की रात अज्ञात चोरों ने 3 सोलर लाईटें खंभे, प्लेट सहित उखाड़ कर चुरा ले गए। गांव में मेघवालों के मोहल्ले में एमपी कोटे से लगी सोलर लाईटें चोरी हो गई। मोहल्ले के मोहनलाल ने शुक्रवार को पुलिस को लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने व चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।