Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2024। बीकानेर जिले भर के थानों से पढ़े क्राइम फाइल में अपराध खबरें और रहे जागरूक और सतर्क।

नशीली दवा देकर घर से चुराए गहने नगदी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में उमाराम पुत्र केशुराम मेघवाल निवासी मलकीसर ने अपने घर में रूके रिश्तेदार चुन्नीलाल पुत्र हेताराम मेघवाल व उसकी पत्नी नोपा निवासी रतनादेसर दूधली पल्लू के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च की रात को आरोपियों ने षड्यंत्र कर उसे व उसके परिवार को खाने में नशीली दवा देकर रात को घर में रखे एक लाख रूपए व सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश को दी गई है।

बिना नबंर की स्कोर्पियो में नकली नोट देकर भरवाया तेल, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिना नबंर की स्कोर्पियो सवार ने नकली नोट देकर तेल भरवाया और चलता बना। इस पर पंप संचालक ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। कोटगेट थाने में रमेश कुमार पुत्र रणजीत सिंह जाट ने पुलिस को बताया कि जयपुर रोड स्थित बीकानेर फिलिंग स्टेशन पर 1 अप्रैल को करीब रात सवा नौ बजे एक सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी आई। परिवादी के पेट्रोल पंप पर कार्यरत सैल्समेन अनिल कुमार से गाड़ी चालक ने 2000 रूपए का डीजल भरवाया। चालक ने गाड़ी की फाटक का आधा शीशा खोलकर 200-200 के 10 नोट अनिल कुमार को पकड़ाकर गाड़ी रवाना कर चला गया। सैल्समैन को नोटो पर शक हुआ तो उसने नोट परिवादी को दिखाए। नोट को बैंक ले जाकर चैक करवाए तो बैंक वालों ने उक्त 10 नोट नकली होना बताया। तब परिवादी ने पेट्रोल पंप के कैमरे देखे तो गाड़ी के आगे नंबर प्लेट नहीं थी तथा पीछे कि नबंर प्लेट पर एक टेप चिपका रखी थी जिस पर नबंर लिखे थे। परिवादी ने पुलिस को बताया कि इस स्कोर्पियो को कैलाश विश्नोई निवासी नादंड़ा, कोलायत चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई गौरव बोहरा को दे दी है।

मकान से बेदखल करने के लिए मारपीट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में वरूण आचार्य पुत्र अनिल आचार्य निवासी सुराणों का मौहल्ला ने कमल मेहता, मनोज मेहता, बीकानेर हाल निवासी कोलकाता, नगेन्द्र सिंह व कविन्द्र बाठिया सहित दो तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि न्यू सड़क जैन स्कूल के पास 8 मार्च से 15 मार्च के बीच आरोपियों ने एक राय होकर उसे किराएशुदा मकान से बेदखल करने के आशय से डराया व धमकाया। गत 15 मार्च को आरोपियों ने उसे सड़क पर घेरकर मारपीट की व अपमानित करते हुए गालियां निकाली। उसके गले में पहना हुआ चांदी का लोकेट तोड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हेतराम को सौंप दी है।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में नवल किशोर पुत्र हेतराम जाट निवासी पलाना ने सड़क दुर्घटना में अपने भाई की मौत के बाद अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि एक बोलेरो चालक ने उसके भाई को स्वरूपदेसर के पास लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दौराने ईलाज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भूराराम को दे दी है।

लोढेरा के मृतक युवा के भाई ने करवाया मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाने में मामला दर्ज करवाते हुए रेवंतराम पुत्र सहीराम जाट निवासी लोढेरा ने पुलिस को बताया कि गांव आड़सर की रोही में एक अज्ञात कार चालक ने गुरूवार दोपहर को मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से उसके चचेरे भाई दुर्गाराम गोदारा की मौका पर ही मृत्यु हो गई। व एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को दे दी है।

गार्डर गिरने से युवक की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में पप्पूराम पुत्र जेठाराम निवासी चांडासर, गजनेर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार रात करीब 7 बजे उसका भाई धन्नाराम की ट्रक से गार्डर उतार रहा था। तभी ट्रक ड्राईवर द्वारा ट्रक को लापरवाही पूर्वक आगे करते समय गार्डर धन्नाराम के कंधे व गर्दन पर गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल को पीबीएम ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम के सुपुर्द कर दी है।

रास्ता रोक कर मारपीट की व तोड़ी गाड़ी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में रामूराम पुत्र काच्दबाराम विश्नोई निवासी डीओबीबी, माणकासर ने अजीत, पांडू, महावीर, भंवरसिंह, लिछमणसिंह, सुखदेव, बजरंगसिंह, आनंदसिंह राजपूत निवासी चक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह बज्जू से आ रहा था तो आरोपियों ने रास्ते में बकरियां खड़ी कर दी। गाड़ी रूकवा कर मारपीट की व गाड़ी के टायर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को दी है।

फर्जी पट्टा बनाकर भूखंड हड़प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में भैराराम पुत्र लिखमाराम निवासी गिरांधी ने इसी गांव के मैनाराम, गोपालराम, दीनाराम, गोपीराम, सुनील, हीराराम, गंगाराम, नारायण, कुभांराम, श्रवणराम, लक्ष्मणराम, हजारीराम, आसुराम, रामचंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके भूखंड का फर्जी पट्टा बनाकर हड़पने का प्रयास किया है। मामले की जांच एएसआई बीरबल राम को दे दी है।