Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2024। भगवान भक्त के भाव देख कर उन्हें वरदान देते है इसलिए जीव अपने मन के भावों को शुद्ध रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहें तो भगवान अवश्य पुण्य देंगे। ये बात नानी बाई का मायरा वाचक पंडित कैलाश सारस्वत ने गुरूवार को चिड़पड़नाथजी की बगीची में आयोजित कथा में कही। सारस्वत ने रास गीत गाया तो श्रद्धालु झूम उठे। माहेश्वरी महिला समिति द्वारा आयोजित मायरा वाचन में गुरूवार को शिव पार्वती व राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गई। आज कथा में करूण रस की धारा बहेगी जिसमें नरसी जी नानी बाई के ससुराल के गांव के बाहर डेरा देंगे, दूसरी ओर नानी बाई को धन व मायरे के लिए ताने सुनाए जाएंगे। इनके बीच भजनों का गायन भी होगा। बड़ी संख्या में महिलाएं दोपहर 2 बजे से शाम 6.15 बजे तक आयोजित भक्त कथा में भाग लें रही है। समिति द्वारा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली जा रही है।