Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20240404-WA0102
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2024। रीड़ी निवासी हेतराम का शव तोलियासर के पास गत 8 मार्च को तथा उसकी पत्नी लाली का शव 12 मार्च को उसी लोकेशन के पास मिला। थानाधिकारी इंद्रकुमार के निर्देशन में मामले की जांच के दौरान लाली के भाई मनोज नायक निवासी लिखमादेसर को 24 मार्च को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। मनोज ने पुलिस के सामने सच्चाई उगलते हुए हत्या का राज खोला। इसी मामले में आज पुलिस ने दो आरोपी मूलाराम पुत्र दुलाराम नायक निवासी लाखनसर व केशुराम पुत्र रेवंतराम नायक निवासी कागासर लूणकरणसर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि मनोज अपनी बहन व बहनोई के साथ 8 मार्च को लिखमादेसर से रवाना हुआ। रास्ते में ये दोनों आरोपी भी घात लगाकर बैठे थे। तय प्लान के अनुसार तीनों ने हेतराम को खूब शराब पिलाई। मौका देखकर दोनों की हत्या कर दी और घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए ऑनर किलिंग के मामले का पूरा खुलासा कर दिया है।

ताना देने से नाराज था भाई, मार डाला बहन बहनोई को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस टीम की जांच में सामने आया कि 19 फरवरी को मनोज के परिवार में विवाह समारोह होने वाला था। लाली के प्रेम विवाह को लेकर उसे किसी ने ताना मारा और भाई गुस्से में खून का प्यासा हो गया। उसने मूलाराम और केशुराम के साथ मिलकर दोहरी हत्या का प्लान बनाया और 8 मार्च को घटना को अंजाम दे दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने हत्या के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पढें गत 24 मार्च 2024 की खबर भी-

*बिग ब्रेकिंग*
*पति ने मारा पत्नी को, साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने खोला दोहरे हत्याकांड का राज।*

पति ने मारा पत्नी को, साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने खोला दोहरे हत्याकांड का राज।