Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2024। राजस्थानी पोशाक में सजी धजी बालिकाओं ने राजस्थानी गीत संगीत पर नृत्य प्रतियोगिता, थाली सजाओ प्रतियोगिता, सलाद सजाओ प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। और मौका था श्रीमती माली देवी कोडामल बाहेती आदर्श विद्या मंदिर में किशोरी प्रेरणा शिविर के समापन का। समारोह का प्रारंभ अतिथि सुमन गोयतान, समिति अध्यक्ष आसाराम पारीक, प्रधानाचार्य कंचन व्यास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पारीक ने राजस्थानी संस्कृति को रंगो व उच्च भावों वाली संस्कृति बताते हुए बालिकाओं को इसके संरक्षण की प्रेरणा दी। शिशु वाटिका प्रभारी यशोदा पालीवाल व मंचासीन अतिथि प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहें। प्रतियोगिताओं में विजेता बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन उच्च माध्यमिक प्रभारी कमलेश प्रजापत ने किया व व्याख्याता पूजा बंसल ने प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई। प्राथमिक विभाग के प्रधानाचार्य सुरेश तुनगरिया ने अतिथि परिचय करवाया। जयश्री जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।