Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर के बीच वर्षो तक टूटी सड़क रहने के बाद अब यहां टोल रोड बन गयी है और नई सड़क बनने के साथ इस सड़क पर होने वाले हादसो की संख्या भी बढ़ गई है। रविवार रात भी करीब 12 बजे इस सड़क पर गांव तोलियासर के पास एक कार और एक क्रूजर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी के दोनों वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गए। घटनास्थल से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाया गया। जहां से 4 जनो को बीकानेर रेफर किया गया है और 3 जनो का श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में ही उपचार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौर के झोरड़ा में स्थित बाबा हरिरामजी धाम पर दर्शन कर क्रूजर में सवार जातरू वापस लौट रहे थे कि तोलियासर कांकड़ मंदिर के पास मोड़ पर ऊंट के टक्कर मार दी और एक के पीछे एक गाड़ी आपस मे भीड़ गई। घटना में ऊंट भी घायल हो गया और अभी भी सड़क पर ही सुध लेने का इंतजार कर रहा है। सड़क पर भिड़ी हुई गाड़ियां अभी भी सड़क पर ही खड़ी है और दुर्घटना के कारण गुजरने वाले लोग रुक रुक कर देख रहे हैं और मौके पर भीड़ लग रही है। जागरूक ग्रामीण ओमप्रकाश राजपुरोहित ने मौके पर बढ़ती भीड़ से ओर हादसा होने का अंदेशा जताते हुए शीघ्र मौकास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने की मांग की है।

ये हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात हुई दुर्घटना में क्रूजर में सवार सोनिया 26, निशा 23, रामचन्द्र 40, रेखा 35, अनीश 30 ओर हिमांशु 6 घायल हुए हैं। ये सभी हरियाणा मे अलग अलग जगहों के निवासी हैं और सभी एक साथ झोरड़ा हरिरामजी महाराज के धोक लगा कर लौट रहे थे। क्रूजर से टकराने वाली गुजरात नम्बरो की कार में सवार घायलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर के पास हादसे में घायल ऊंट को सुध लेने का इंतजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर इतनी जोरदार हुई जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तोलियासर के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें गाड़ियां चकनाचूर हो गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे में चकनाचूर गाड़ियों के अभी भी मौके पर होने के कारण रुक रुक कर देखने वालों की लग रही है भीड़।