Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
23-8-2020-4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2020। केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए फार्मर प्रोडयूसर ट्रेड एंड कामर्स अध्यादेश के प्रावधानों से कृषि मंडियां बर्बाद हो जाएगी, सरकार को चेताने के लिए राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि राज्यों की मंडियां एक दिन का बंद भी रख चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा व्यापारियों की चिंता को हल्के में लेकर किसी भी प्रकार की कोई वार्ता तक नहीं की गई है। ऐसे में आक्रोशित व्यापारी अब 25 से 28 अगस्त तक मंडियों को पूर्णतया बंद रखेगें। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने बताया कि नए अध्यादेश में कोई भी पैनकार्ड धारी मंडी क्षेत्र के बाहर बिना किसी टैक्स और बिना किसी लाईसेंस के कृषि जिंसों का व्यापार कर सकेगा एवं मंडी के अंदर के व्यापारी को लाईसेंस सहित मंडी टैक्स, मंडी सेस, कृषक कल्याण शुल्क, विकास शुल्क एवं अन्य प्रकार के टैक्स देने पडेगें। ऐसे दो तरफे कानुन के माध्यम से सरकार मंडियों को पूर्णतया बर्बाद कर देगी और व्यापारी इसके खिलाफ आंदोलन का मानस बना चुके है।