Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-03-30 at 21.44.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने से गत एक सप्ताह में चौथा पोक्सो का मामला सामने आया है। जिसमें एक 13 वर्षीया बालिका के साथ उसके ननिहाल में परिचित होने वाले एक युवक पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका का ननिहाल गांव मोमासर में है और आरोपी युवक गांव सुरजनसर निवासी गंगाजल बावरी का भी ननिहाल मोमासर ही है। ननिहाल आने जाने के दौरान युवक ने बालिका से परिचय कर लिया एवं उसके पिता के फोन पर उस से अश्लील बाते कर धमकाता था। आरोपी ने करीब 5 महीने पहले पीड़िता के गांव पहुंच कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो, वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को धमकाता रहा। पीड़िता बीती होली पर अपने ननिहाल गई तो आरोपी ने उसे वहां से भी अपने साथ ले जाने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता अपने गांव आ गई। जहां 25 मार्च को आरोपी उसके घर आ गया एवं पीड़िता को अकेला देख घर में घुस गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता की माँ गांव में राम-रमी के लिए गई थी व वापस आई तो उसके घर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। पीड़िता की माँ ने पहुंच कर देखा तो आरोपी ने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी व भविष्य में मौका मिलते ही पीड़िता को उठा ले जाने की धमकी दी। इस दौरान दूसरा सह आरोपी मंशाराम बावरी भी सहयोगी रहा एवं घर के बाहर खड़ा होकर पहरेदारी कर रहा था। पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच थानाधिकारी इंद्र कुमार कर रहे हैं।