Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-03-26 at 12.26.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा। देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के लिए लिखी गई इन पंक्तियों को साकार कर रहे है क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारान के ग्रामीण। गांव के बेटे अमर शहीद हेतराम गोदारा की शहादत की अमरता को और अधिक सम्मानित करने के लिए ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से उनके बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय गांव में शहीद हेतराम गोदारा स्मारक पर ग्रामीणों की सामूहिक बैठक एवं होली मिलन समारोह में सामूहिक रूप से लिया गया। बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीणों ने गोदारा की शहादत से गांव को देशभर में सम्मान मिलने की बात कहते हुए शहीद की प्रतिमा पर नमन किया। विदित रहे कि वर्ष 2018 की 1 अप्रेल को कश्मीर में 13 आतंकवादियों के इनकाऊंटर के बड़े आपरेशन में हेतराम गोदारा ने अपनी शहादत दी थी एवं उनके अदम्य साहस के लिए सेना द्वारा उन्हें मरणोपंरात सेना मैडल भी प्रदान किया गया था। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से लिया वृहद स्तर पर रक्तदान का, शहीद को देगें श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर किया गया शहीद को नमन।