Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240324-WA0070
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। दूध की फेट, दूध को मानक तत्व, दूध की मात्रा माप करने की मशीन के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कंपनी के कार्मिक ने 4 जनो के खिलाफ फर्म की व्यवस्था व प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मोदी डेयरी के कार्मिक रामनारायण पुत्र बीरबलराम विश्नोई निवासी जोधपुर,भाप ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपनी फर्म के पूर्व कार्मिक मुन्नीराम उर्फ मन्नू, गाड़ी चालक बाबूलाल, पवन कुमार व दुर्गाराम पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कंपनी द्वारा दी गई ऑटोमेटिक मशीन के पासवर्ड खोलकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार को दी गयी है।