Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। गुरूवार सुबह एक परिवाद की जांच में बुलाए गए दोनों पक्षों में परिवादी पक्ष पर आरोपी पक्ष मारपीट करने को उतारू हो गया व पुलिस के सामने ही धमकाने लगा। पुलिस ने दोनों को 151 में गिरफ्तार किया। एसआई मलकीयत सिंह ने जांच के लिए परिवादी संदीप व उसके पिता मोहनराम सोनी को बुलाया व इनके द्वारा दी रिपोर्ट में आरोपी बिग्गा बास निवासी राजकुमार पुत्र मारूती राज, तथा मनोज पुत्र लालचंद सोनी निवासी लाडनू, हाल निवासी श्रीडूंगरगढ़ को बुलाया। दोनो आरोपी भड़क गए व थाने के बाहर आने पर देख लेने की धमकी देने लगे। पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया परंतु दोनों ही नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।