Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पांचवी बोर्ड परीक्षा की तिथि व समय में हुआ परिवर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को पांचवी बोर्ड परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल घोषित कर दिया है। राज्य के स्कूलो में पढ़ने वाले 14.77लाख छात्र छात्राओं की पांचवी बोर्ड की परीक्षा अब 30 अप्रैल से 4 मई तक होगी। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने के कारण प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने पांचवीं बोर्ड के टाइम् टेबल में संशोधन किया है। परीक्षा की तिथि के साथ समय में भी बदलाव हुआ है। परीक्षा एक पारी में सुबह 8 से 10.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 30 अप्रैल को अंग्रेजी, 1 मई को हिंदी, 2 मई को गणित, 3 मई को पर्यावरण अध्ययन, 4 मई को तृतीय भाषा की परीक्षाएं होगी।
8वीं बोर्ड के प्रश्न पत्र रखवाए संबंधित थानों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आठवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिए गए है। प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से संबंधित पुलिस थानों में रखवाए गए है। बता देवें आठवीं बोर्ड की परीक्षा 28 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 12 लाख 50 हजार परीक्षार्थियों के लिए 9601 केंद्रो पर परीक्षा अयोजित की जाएगी।
होली पर कानून व शांति व्यवस्था के लिए निषेधाज्ञा जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले में होली पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने निषेधाज्ञा जारी की है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर जा रहें व्यक्ति, वाहन अथवा वाहन में यात्रा करने वाले व्यक्ति पर रंग भरे गुब्बारे नहीं छोंड़ेगे तथा किसी प्रकार के घातक रसायनों का प्रयोग नहीं करेंगे। जिले भर में कहीं भी किसी व्यक्ति द्वारा सांप्रदायिक या समाज की भावनाओं को भड़काने वाले नारे नहीं लगाए जांए। इस तरह के कोई ऑडियो वीडियो या सोशल साइट्स पर भी किसी तरह का प्रचार प्रसार नहीं किया जाएगा। ये आदेश 23 मार्च रात 12 बजे से 25 मार्च रात 12 बजे प्रभावी रहेगा।
मार्च में सोने के भाव बढ़ें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मार्च में 20 दिन के दौरान ही जयपुर में शुद्ध सोना 3,550 रूपए तथा जेवराती सोना 3,000 रूपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया है। बुधवार को शुद्ध सोना 67,450 तथा जेवराती सोना 63,200 रूपए प्रति दस ग्राम बिका है।
बीएसएफ में 80 वैंकेसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने ग्रुप बी व सी के 80 पदों पर आवेदन मांगे है। आवेदन 15 अप्रैल तक किए जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए bsf.gov.in पर।
यूकेपीएससी में 1544 पद।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षकों के 1544 पदों पर आवेदन मांगे है। आवेदन 22 मार्च से 12 अप्रैल तक किए जा सकते है। देखें https://sssc.uk.gov.in पर
रद्द हो सकती है एसआई परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेपर लीक मामले में नित नए खुलासों के बाद अब सब इंस्पेक्टर एसआई भर्ती 2021 परीक्षा निरस्त की जा सकती है। जांच एजेंसी एसओजी ने इस परीक्षा का पेपर पूरी तरह आउट माना है। अब एसओजी इस सवाल के साथ सरकार को पत्र भेजने की तैयारी में है कि क्यों न यह भर्ती परीक्षा रद्द कर दी जाए। हालांकि परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इसका निर्णय राज्य सरकार करेगी। इधर, अब आपीएससी भी एसओजी के रडार पर है। एसओजी अब भर्ती परीक्षा से जुड़े तत्कालीन अफसरों से पूछताछ कर सकती है।