Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2024। सूडसर उपतहसील व आस पास के 40 से अधिक गांवो के ग्रामीणों के लिए आज सुबह बड़ी खुशखबरी रेल विभाग से आई है। इस क्षेत्र के ग्रामीणों को श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, फतेहपुर, सीकर, रिंगस, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, बृजनगर, डीग, गोवर्धन, मथूरा, आगरा, फतेहबाग, बॉ, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज तक के आसान सफर का तोहफा रेल विभाग ने दे दिया है। बता देवें 14 मार्च को इस संबंध में रेल विभाग ने आदेश जारी किया और सांसद अजुर्नराम मेघवाल ने अपनी फेसबुक वॉल पर आदेश की प्रति लगा कर ग्रामीणों को बधाई भी दी थी। आज सुबह 8:59 बजे पहली बार प्रयागराज बीकानेर एक्सप्रेस सूडसर में रूकी तो ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए गार्ड व लोको पायलट का फूलमाला से स्वागत किया। ग्रामीण लंबे समय से रेल अधिकारियों सहित केन्द्रीय मंत्री से इसके ठहराव की मांग कर रहें थे। भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने बताया कि इस ट्रेन के ठहराव से ग्रामीण प्रसन्न है और ग्रामीणों ने ट्रेन के गार्ड व लोको पायलट का मुंह मीठा करवाया। ट्रेन का स्वागत करने पहुंचे धूड़ाराम स्वामी, राजू मोदी, चांदरतन मोदी, गोपाल भादू, भागीरथ भादू, मांगीलाल स्वामी, प्रेम नाथ, बजरंग मोहता, हरिशंकर रांकावत, ओमप्रकाश भादू, भंवरलाल नायक, नारायण दर्जी, संतलाल रेगर सहित अनेक ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में रेल सुविधा प्रसार पर विभाग का आभार भी जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर उपतहसील व आस पास के 40 से अधिक गांवो को मिलेगा आसान सफर का लाभ, ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता।