Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का आज गृह क्षेत्र में लौटने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया। भाजपा सरकार में राज्य मंत्री के रूप में क्षेत्र को सीधा दखल मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व उल्लास छाया नजर आ रहा है। निकटवर्ती कस्बे रतनगढ़ में पूर्व विधायक अभिनव महर्षि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुथार का भव्य स्वागत किया। श्रीडूंगरगढ़ से समर्थक रतनगढ़ तक पहुंचे और उनके साथ श्रीडूंगरगढ़ आए। वहीं श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सुथार का अभिनदंन किया। कार्यालय पर गाजे बाजे के साथ साफा व मालाए पहनाई गई। सुथार ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कर्तव्यनिष्ठा से आम कार्यकर्ता की सेवा करने की बात कही।

विनोदगिरी गुसाई का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई का बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आने के दौरान नौरंगदेसर से स्वागत सम्मान प्रारंभ हुआ जो सेरूणा, लखासर, झंझेऊ, जोधासर से होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए गुसाई का अभिनंदन किया। कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत ने फूलमाला पहनाई व साफा पहना कर अभिनंदन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने गुसाई को मालाए पहनाई व बधाईयां दी। गुसाई ने श्रीडूंगरगढ़ वासियों का आभार जताते हुए सदैव पार्टी हित में कार्य करने की बात कही।

ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, जगदीश गुर्जर, महेंद्र सिंह, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, संतोष बोहरा, गोपाल छापोला, रतन सिंह, महेश राजोतिया, मूलनाथ, बंशीधर सुथार, मोहन स्वामी, मांगीलाल राठी, सत्यनारायण नाई, लीलाधर बोथरा, आईदान शर्मा, भवानी तावणियां, सुरेंद्र चुरा, ओमप्रकाश सारस्वत, कुम्भनाथ सिद्ध, शिव तावणियां, नवरतन राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुथार का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने किया भव्य अभिनंदन।

श्रीकरणी हैरिटेज व हाइवे पर किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे स्थित श्रीकरणी हैरिटेज के जगदीश धुपड़ व पवन धुपड़ ने सुथार का अभिनदंन किया। निकट ही हाइवे पर विक्रमसिंह सत्तासर, रोशन छिम्पा, असगर अली, उस्मान तैली, आसिफ तंवर, गोपाल शास्त्री ने बड़ी फूलमाला पहना कर सुथार का अभिनंदन किया।

बिग्गा में किया सुथार का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का गांव बिग्गा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल तावनियां, भंवरलाल तावनियां, महावीर प्रसाद व्यास, लक्ष्मीनारायण सेवग, छगन औझा, दयानंद सारण, रुहालाल तापडिया, जगदीश औझा, चम्पालाल ओझा, नेमीचन्द सुथार, कैलाश स्वामी, रामकुमार सुनार, मानक दर्जी, नेमीचन्द तावणियां, सम्पत स्वामी, रूप रामसरा, देवीलाल रंगा, जेठाराम बावरी, तेजपालसिंह रामसरा, सुरेन्द्र सारण, किशननाव जोगी, रेवन्तराम सुथार, बाबूलाल दर्जी, गीगाराम तावनियां, महेन्द्रसिह, शंकर तावनियां, लालचंद माली सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्नपूर्णा होटल पर किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार का श्रीडूंगरगढ़ आने पर अन्नपूर्णा होटल पर फूल मालाओं से सम्मान किया। यहां बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, संजय शर्मा, संतोष ओझा, गणेश आचार्य, रूपाराम बावरी, हंसराज मेघवाल, शरीफ सिलावट ने सुथार का अभिनदंन किया।