Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। क्षेत्र में जोधपुर डिस्कॉम की कार्रवाईयों के दौरान बिल नहीं भरवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाईयां लगातार क्षेत्र में की जा रही है। सहायक अभियंता सैंकड कार्यालय के अंतगर्त 48 ट्रांसफार्मर उतारें गए है और 80 से अधिक घरेलू कनेक्शन काट कर मीटर उतार लिए गए है। विभाग द्वारा अब बकाया बिल भरवाने के लिए शिविर लगाए जा रहें है। उपभोक्ता इन शिविरों में बिल भरवा कर कनेक्शन जुड़वा सकेंगे। इस क्रम में कल 19 मार्च, मंगलवार को पहला शिविर पूनरासर में आयोजित होगा। 20 मार्च को दूसरा शिविर बिग्गा, 21 मार्च को गांव आड़सर, 22 मार्च को देराजसर, 23 को धीरदेसर चोटियान, 26 मार्च को लालासर, 27 मार्च को दुलचासर, 28 मार्च को मोमासर, 29 मार्च को सेरूणा, 30 मार्च को सावंतसर व 31 मार्च को कितासर भाटियान में शिविर का आयोजन कर विभागीय कार्मिकों द्वारा बिल भरे जाएंगे।