Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-03-17 at 19.59.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गांव जाते हुए सामान लेने रूके युवक से की मारपीट, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लौटते हुए एक युवक सामान लेने रूका और कुछ युवकों ने उससे उलझते हुए मारपीट कर डाली। हैड कांस्टेबल हरीराम ने बताया कि मोमासर निवासी 22 वर्षीय रामस्वरूप गोदारा पुत्र नंदराम गोदारा ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपनी गाड़ी लेकर बीकानेर गया। लौटते हुए गांव आड़सर पहुंचा तो वहां स्टैंड पर एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए उतरा। यहां पहले से खड़े आड़सर निवासी राधेश्याम पुत्र सोहनराम सुथार, तारूराम पुत्र गणपतराम जाट, मूलाराम पुत्र नेमाराम नायक व अन्य 2 जनो ने बेवजह मुझे घेर लिया और गाली गलौच करने लगे। परिवादी गाड़ी लेकर अपने गांव की ओर 1 किलोमीटर पहुंचा तो आरोपियों ने माटरसाइकिल गाड़ी के आगे दे कर रोका और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटकर चोटिल कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिवादी को आरोपियों से छुड़वाया। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा का बेटा भाई श्योकरण मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरीराम को दे दी गई है।

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपाल ने दल के साथ कार्रवाई करते हुए आज शाम हाइवे पर कालू फांटा के पास एक जने को अवैध शराब के साथ एक जने को पकड़ा। धर्मपाल ने बताया कि फांटा पर सफेद कट्टा लेकर खड़े पाबूदान सिंह निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर उससे कट्टा जब्त किया। कट्टे से पुलिस ने 48 पव्वे शराब जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।