Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2024। बीती रात श्याम दिवाने ग्रुप ने शहीद हेमू कालानी पार्क में धूमधाम से फाग महोत्सव मनाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लिया और चंग धमाल पर खूब झूमे। भजन गायक मास्टर नानू, राकेश, तेजकरण दया, देवेश शर्मा ने श्याम भजनों की सुदंर प्रस्तुतियां दी। अनेक भक्तों ने लीन होकर भजन सुने व अनेक भक्तों ने जमकर श्याम भजनों पर नाचे भी। पांडाल में फूलों से बाबा की झांकी सजाई गई व महाआरती के साथ आयोजन प्रारंभ हुआ। सभी श्रद्धालुओं के माथे पर केसर चंदन के तिलक लगाए व इत्र वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के साथ फुलों से होली खेली और खूब जयकारे लगाए। फुलों का अंबार लग गया और आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे और आयोजक ग्रुप को शुभकामनाएं दी। सारस्वत ने चंग भी बजाया व होली पर लोगों को उमंग के साथ होली मनाने की बात कही। सिंधी समाज के श्रवणकुमार सिंधी ने विधायक का स्वागत सम्मान किया। आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा का भी सम्मान किया गया। यहां भाजपा के विनोद गिरी गुसाईं, शिव स्वामी, महेश राजोतिया सहित बड़ी संख्या में मौजिज नागरिक शामिल हुए।  ग्रुप के सभी सदस्यों ने शानदार व्यवथाएं की और सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। कार्यक्रम का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया गया। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर फाग महोत्सव का पूरा आयोजन देख सकते है।

https://www.facebook.com/share/v/1rBYJMgvFcZiAsM7/?mibextid=qi2Omg

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत व आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा का ग्रुप के सदस्यों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्याम श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। लीन होकर सुने श्याम भजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजाया चंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। चंग धमाल के साथ खूब झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। युवतियों ने लिया फाग महोत्सव में लिया खूब आंनद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। लगाए भक्तों ने जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। महोत्सव में शामिल हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। महिला शक्ति ने भाग लिया आयोजन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। समारोह में आतिशबाजी भी की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। जमकर झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम दिवाने ग्रुप ने सभी का आभार जताया।