Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। राजस्थान में लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा। बीकानेर में पहले ही चरण में मतदान होगा। इस चुनाव में 20 लाख से ज्यादा वोटर होंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, वहीं निर्दलीय और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी अभी घोषित होने शेष है। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट नोखा विधानसभा क्षेत्र से होंगे, जबकि सबसे कम वोटर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से होंगे।

अर्जुन–गोविंद में मुकाबला

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। अर्जुनराम तीन बार लोकसभा सांसद बन चुके हैं और चौथी बार फिर मैदान में है। अगर वो ये चुनाव भी जीतते हैं तो बीकानेर में सर्वाधिक लोकसभा चुनाव जीतने वाले नेता बन जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है। गोविंदराम और अर्जुनराम दोनों जनता के बीच उतर चुके हैं और लगातार सार्वजनिक समारोह में हिस्सा ले रहे हैं और वोट भी मांग रहें है।

2.64 लाख वोट से जीते थे अर्जुन

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के मदनगोपाल मेघवाल को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस को 3 लाख 93 हजार 662 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल को 6 लाख 57 हजार 743 वोट मिले थे। अर्जुनराम मेघवाल ने दो लाख 64 हजार 81 वोट से जीत दर्ज की थी।

विधानसभा में आगे भाजपा

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने लोकसभा की आठ सीटों पर कुल वोट ज्यादा लिए। आठों विधानसभाओं में कांग्रेस को 5 लाख 86 हजार 239 वोट मिले, जबकि भाजपा को 6 लाख 47 हजार 7 वोट मिले। भाजपा ने साठ हजार 768 वोट ज्यादा लिए थे। भाजपा ने आठ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस ने सिर्फ दो सीट पर जीत दर्ज की है।