Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। लड़कियों आज का समय है कि आप खूब पढों लिखो और हर क्षेत्र में आगे बढ़ो। बस अपनी परंपराओं के साथ नारी गौरव को समझो, समाज व परिवार के प्रति अपने कर्तव्य समझो। ये बात सीपीएस के ट्रेनर महावीर भटेवरा ने कही और भटेवरा तेरापंथ भवन ऊपरलो में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला अपेक्षाएं में कही। भटेवरा ने महिलाओं व कन्याओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि महिलाओं का कार्यक्षेत्र में बढ़ रहें हस्तक्षेप का ही परिणाम है कि उनके परिवार ही नहीं देश की जीडीपी भी बढ़ रही है। उन्होंने बालिकाओं को ईमानदार बनने व पूरी लग्न से जिस भी क्षेत्र में है उसमें कार्य करने की बात कही। मंडल की सहसंयोजिका रौनक मालू ने अतिथि परिचय करवाया। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा, कोषाध्यक्ष मंजू बोथरा, कन्या मंडल संयोजिका पारूल लूनिया ने भटेवरा का स्वागत सम्मान किया। लूनिया ने सभी का आभार जताया व कार्यक्रम का संचालन अंबिका डागा ने किया। इस दौरान महिला मंडल व कन्या मंडल की अनेक युवतियों ने आयोजन में भाग लिया।