Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। शुक्रवार की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढें क्षेत्र की छोटी बड़ी कुछ खास खबरें, एक साथ।
विधायक परिवार ने लगाया जनसेवा में धन, पीबीएम में लोकार्पण शनिवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचन्द सारस्वत के परिवार द्वारा बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में सारस्वत औषधि वितरण केंद्र एंव जलमंदिर का निर्माण करवाया गया है। सारस्वत के माता-पिता गौरांदेवी-जोधाराम सारस्वत की स्मृति में सारस्वत परिवार की फर्म एलटीसी कॉमर्शियल कंपनी द्वारा यह निर्माण करवाया गया है। इसका लोकार्पण शनिवार दोपहर 1.30 बजे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा द्वारा किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कई भाजपा नेता भी बतौर अथिति शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर पीबीएम में बनवाया गया सारस्वत औषधि केंद्र।

जिला स्तरीय सम्मान समारोह में टीएसएस का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को बीकानेर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के तुलसी मेडिकल एन्ड रिसर्च सेंटर को गर्भवती महिलाओं को रियायती दरों पर उत्कृष्ट सोनोग्राफी सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, सीएमएचओ व अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी को यह सम्मान प्रदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय समारोह में किया गया तुलसी मेडिकल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी को सम्मानित।

जारी है आत्मरक्षा प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर के राउमावि में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। शारीरिक शिक्षिका मंजू द्वारा छात्राओं को यह अभ्यास करवाया जा रहा है। प्राचार्या सुषमा सेन ने किसी भी परिस्थिति में खुद को कम नही आंकने एंव आत्मरक्षा के लिए मजबूत होने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में जारी है आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।

प्रमोशन पर किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले लंबे समय से सेवाएं दे रहे विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश रोशन की पदोन्नति कर उन्हें सहायक अभियंता बनाया गया है। शुक्रवार को प्रमोशन के बाद कनिष्ठ अभियंता दिनेश शर्मा, पप्पूलाल कुमावत, विनोद मीणा, पप्पू मीणा आदि ने रोशन का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रमोशन पर किया गया एईएन राजेश रोशन का अभिनंदन।