Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। घुमचक्कर सर्किल के पास दिनदहाड़े आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त युवक आए दिन पुलिस की गिरफ्त में आ रहें है। आज पुलिस कार्रवाई में एक युवक अवैध शराब के साथ व एक सट्टा खाईवाली करते हुए पकड़ा गया। एएसआई रविंद्र सिंह ने घुमचक्कर सर्किल के पास पुलिस को देखकर सफेद कट्टा लेकर दौड़ते हुए 30 वर्षीय कमरूद्दीन खां को पकड़ा। पुलिस दल ने युवक को गिरफ्तार कर उससे 40 पव्वे अवैध शराब जब्त किए है। वहीं एक दूसरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने दल के साथ कार्रवाई करते हुए घुमचक्कर पर पर्ची सट्टा पर दाव लगाते हुए, सट्टे की खाईवाली करते हुए 23 वर्षीय भुट्टो उर्फ इमरान को पकड़ा। पुलिस दल ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे सट्टा पर्ची बरामद कर 310 रूपए जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।